• Breaking News

    रक्तदान से दी ज्योतिबा राव फुले को श्रद्धांजलि: बड़हलगंज में 44 युवाओं ने किया महादान

     संवाददाता सूरज शर्मा बड़हलगंज गोरखपुर

    बड़हलगंज (गोरखपुर): राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली। अखंड भारत एकता मिशन संस्थान, भीम सेवा आश्रम और त्रिशरण पंचशील बुद्ध विहार के संयुक्त तत्वावधान में बाईपास रोड स्थित 'डॉक्टर मैरिज हॉल एंड लॉन' पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
    ​मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
    ​इस महादान आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी गोला, श्रीमान दरवेश कुमार जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़हलगंज थाना प्रभारी निरीक्षक, श्री सुनील कुमार राय जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई धर्म नहीं है, यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
    सामाजिक सौहार्द का संगम
    ​बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा राव फुले के सिद्धांतों में आस्था रखने वाले अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया। कुल 44 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सौहार्द, समता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया।
    ​आयोजन में इनका रहा मुख्य सहयोग
    ​कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मंडल के सदस्यों ने तन-मन-धन से अपना पूर्ण सहयोग दिया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
    ​इंद्रजीत कुमार वाल्मीकि, शैलेंद्र कुमार बौद्ध, देवनारायण बौद्ध
    ​संतोष कुमार (अध्यापक), डॉ. संतोष कुमार, संजय राना (प्रधान)
    ​पुष्कर, विनोद कुमार (पूर्व प्रधान रजौली), देवशरण, बृजेश कुमार
    ​कमल प्रसाद, संतोष कुमार (पूर्व प्रधान), रोहित कुमार (पूर्व प्रधान)
    ​फैजान हाशमी, रजा जाहिद भाई, बाबूलाल भारती
    ​शिविर के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा राव फुले ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान का जो सपना देखा था, उसे ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है।

    No comments