• Breaking News

    उत्तर प्रदेश में योगी राज: भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और विकासयुक्त प्रदेश की ओर गोरखपुर की नई उड़ान


    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सूबे ने जिस तेज गति से विकास का मार्ग अपनाया है, उसने ‘उत्तर प्रदेश’ को सही मायनों में ‘उत्तम प्रदेश’ बना दिया है। गोरखपुर सहित पूरा पूर्वांचल आज विकास की फलक पर नये आयाम छू रहा है।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के जानीपुर मंडल अध्यक्ष आयुष प्रताप शाही ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश भय, भ्रष्टाचार और माफियावाद से मुक्त हुआ है। मच्छरों से त्रस्त रहने वाला गोरखपुर अब एम्स, फ़र्टिलाइज़र, मेडिकल कॉलेज और पीपीपी मॉडल की स्वास्थ्य सेवाओं का गढ़ बन चुका है।

    उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज जी ने विकास की जो गंगा बहाई है, वह जन-जन के जीवन को प्रभावित कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, जिससे व्यापारी वर्ग से लेकर आम नागरिक तक राहत महसूस कर रहा है।
    हर व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का खजाना खोल दिया है, जिससे न जाने कितनों की जान बची है।

    श्री शाही ने यह भी कहा कि योगी सरकार का यह कार्यकाल न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्रवादी सोच, जनविश्वास और मजबूत कानून व्यवस्था की बहाली का प्रतीक भी है।

    प्रदेश की जनता अब खुले दिल से कह रही है—
    "अब उत्तर प्रदेश में ना भय है, ना भ्रष्टाचार… बस विकास ही विकास है!"

    No comments

    Ad

    Abcd
    ad728