• Breaking News

    बड़हलगंज में निरस्त हुआ डांडिया कार्यक्रम

     संवाददाता सूरज शर्मा बड़हलगंज गोरखपुर

    गोरखपुर, 28 सितम्बर। बड़हलगंज क्षेत्र में आज (28 सितम्बर) आयोजित होने वाले एक प्रस्तावित डांडिया कार्यक्रम को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक सागर मसीह थे।

    कार्यक्रम के स्थगन की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और अन्ना हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह स्थानीय निवासियों की भावनाओं और शांति-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक उचित कदम है।
    इस अवसर पर लखनऊ से पधारे बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक श्री पुर्णेन्दु जी ने कहा कि "हमारी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान सर्वोपरि है। प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है।" उन्होंने स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया जिन्होंने समय रहते संभावित अशांति को रोकने के लिए यह आवश्यक कदम उठाया।
    दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती कल्पना दीदी जी ने कहा, "हमारा सदैव से यही मानना रहा है कि किसी भी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाज की शांति और सद्भावना को बनाए रखते हुए होना चाहिए। आज का दिन हमारे लिए संयम और सद्भाव का दिन है।"

    गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह संगठन मंत्री श्री दीपेश जी ने कहा कि "संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक और संगठित करना है। प्रशासन का यह फैसला सामाजिक सौहार्द्र को बनाए रखने में सहायक होगा।"
    गोरखपुर विभाग के संगठन मंत्री श्री निखिल जी, गोरखपुर ग्रामीण के जिला मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष शाही जी, धर्म प्रसार प्रमुख श्री हृदय नारायण पांडे जी और जिला अध्यक्ष श्री ज्योति नारायण सिंह जी, प्रांत सत्संग डॉ अश्वनी ओझा ने भी इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे जनहित में बताया।
    स्थानीय स्तर पर गोला प्रखंड मंत्री श्री आनंद विश्वकर्मा जी, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री वरुण शाही जी और प्रखंड संयोजक श्री राजेश विश्वकर्मा जी ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि "बड़हलगंज क्षेत्र सदैव शांतिपूर्ण रहा है। प्रशासन द्वारा लिया गया यह फैसला क्षेत्र की शांति और सद्भाव को बनाए रखने में मददगार साबित होगा। हम सभी स्थानीय निवासियों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करते हैं।"
    उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित इस डांडिया कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर कुछ असहमति और आपत्तियां उठ रही थीं, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने संभावित विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया। माननीय एसडीएम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। आयोजकों से कहा गया है कि भविष्य में ऐसे किसी भी कार्यक्रम का आयोजन करने से पूर्व सभी आवश्यक अनुमतियां प्रशासन से प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    No comments

    Ad

    Abcd
    ad728