• Breaking News

    भुसवल के पूर्व प्रधान सत्यदेव सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर





    भुसवल गांव के पूर्व प्रधान सत्यदेव सिंह का शुक्रवार को गोरखपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

    परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम लगभग 8 बजे भुसवल गांव लाया जाएगा, जहां ग्रामीणों को अंतिम दर्शन का अवसर मिलेगा। अंतिम संस्कार शनिवार सुबह संपन्न होगा।

    सत्यदेव सिंह सन् 1975 से1985 तक प्रधान रहे ,अपने कार्यकाल के दौरान गांव के विकास कार्यों में सदैव अग्रणी रहे और समाज सेवा के लिए क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान रही। उनके तीन पुत्र – साहब सिंह, अश्वनी सिंह और युधिष्ठिर सिंह हैं।

    गांव के प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनों से अपील की कि अंतिम यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।



    No comments

    Ad

    Abcd
    ad728