• Breaking News

    नाई समाज धर्मशाला लेटाघाट पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

     संवाददाता सूरज शर्मा बड़हलगंज गोरखपुर

    बड़हलगंज क्षेत्र के लेटाघाट स्थित नाई समाज धर्मशाला में भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती समारोह पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि माननीय  महेश उमर जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का योगदान देश के लिए अमूल्य है और आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजाराम शर्मा जी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी  सदानंद शर्मा जी ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम में नाई समाज नगर इकाई बड़हलगंज के अध्यक्ष संजय शर्मा पप्पू, महामंत्री एवं सभासद दीपक शर्मा, संगठन मंत्री एवं छात्र नेता सूरज शर्मा पत्रकार शुभम शर्मा,पत्रकार सूरज शर्मा, विशेष रूप से मौजूद रहे।
    इस अवसर पर बीके शर्मा, कोमल शर्मा, राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, मुख्तार जी, अजय शर्मा, बबलू शर्मा, अनुराग शर्मा, (पत्रकार शुभम शर्मा, )(पत्रकार सूरज शर्मा,)नागेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, हिमांशु शर्मा, अंकित शर्मा, डॉ. डी.के. शर्मा, मनीष शर्मा,  दीपक शर्मा तिवारीपुर  चंदन शर्मा, विशाल शर्मा, ओमप्रकाश यादव, हिमांशु गौड़, आशीष उमर, उमेश यादव, मनमोहन पटवा एवं गब्बू जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर जी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके समाज सुधारक विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। अंत में सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया औरउनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    No comments