ग्राम सभा बेलसडी में दिव्यांश हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक राय एवं डॉ. सत्यम तिवारी उपस्थित रहे। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गंभीरता से जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर के दौरान कुल 220 मरीजों का पंजीकरण कर परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में बुखार, शरीर दर्द, खुजली, दाद, उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), गठिया, कान-नाक-गला एवं आंखों से संबंधित रोगों के मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर सामाजिक सहयोग के रूप में संयोग दीपक तिवारी, विक्रम राणा, शत्रुध्न, ओंकार तिवारी, शिवम कुमार, नंदनी शर्मा, सतेंद्र गौड़, गुलाब गौड़, मंगेश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों ने दिव्यांश हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं और जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
No comments