• Breaking News

    गैस लेने जाते समय सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत*


    बांसगांव संवाददाता।।
    बांसगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करहल निवासी 13 वर्षीय आयुष साहनी पुत्र बिहारी साहनी की सोमवार अपराह्न सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार आयुष साहनी सोमवार को लगभग दो बजे मोटरसाइकिल से चतुरबंदुआरी स्थित सुदामा गैस एजेंसी पर गैस लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालक के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसका हाथ भी बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बालक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव लाया गया। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में रखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
    मृतक के बाबा चौथी साहनी ने बताया कि घर में गैस खत्म हो गई थी और पिछले तीन दिनों से गैस के लिए प्रयास किया जा रहा था, लेकिन गैस नहीं मिल पा रही थी। उसी सिलसिले में आयुष गैस लेने जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    No comments