• Breaking News

    सहयोग का अप्रतिम उदाहरण है मुक्तिपथ - साइमन वांग उच्चायुक्त ने मुक्तिपथ पर किया पौधारोपण

     जिला संवाददाता सूरज शर्मा बड़हलगंज गोरखपुर 

    बड़हलगंज। समाज के सहयोग से समाज के लिये निर्मित अदभुत स्थल है मुक्तिपथ! जहां सुन्दर और शांत पार्क, आध्यात्मिक वातावरण मानव मन को अदभुत शांति प्रदान करते हैं।
    रविवार को बड़हलगंज के सरयू तट पर निर्मित मुक्तिपथ के अवलोकन को पहुंचे भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने मुक्तिपथ की स्थापना करने वाली संस्था मुक्तिपथ सेवा संस्था और वर्तमान में देखरेख करने वाली संस्था नगर पंचायत बड़हलगंज के समर्पण और सहयोग की सराहना करते हुए कहा किया समाज के लोगों की सेवा के साथ मृतकों के दुखी परिजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुक्तिपथ का कार्य अनुकरणीय और सराहनीय है। उन्होंने मुक्तिपथ परिक्षेत्र में कदंब के पौधे का भी रोपड़ किया। 
    इसके पूर्व चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर मुक्तिपथ पर उनका स्वागत किया।
    इस अवसर पर एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम अमित कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, सीओ गोला दरवेश कुमार, कोतवाल सुनील राय, चिल्ड्रेन ऑफ मदर अर्थ संस्थापक रवि राय, नन्हे राय, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, सन्तोष जायसवाल महामंत्री जनसेवा संस्था, श्रीनिवास सोनी, सभासद रवि साहनी, दीपक शर्मा, नियाज़ कुरैशी, दीपक गौड़, धर्मराज निषाद चुल्लू, मनमोहन पटवा, दिलीप निगम, शिवम वर्मा, दीपक गुप्ता छोटू, विकास गौड़, हिमांशू गौड़, लल्लू शर्मा, मनोज निगम, अमलेश भारती, सुरेश सोनकर, उमेश यादव, शैलेश तिवारी, सूरज पॉल, सत्यप्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।

    No comments