• Breaking News

    कुशीनगर पुलिस ने धर्मांतरण गैंग का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड महिला समेत चार गिरफ्तार


    कुशीनगर। यूपी की कुशीनगर पुलिस ने एक अंतरजनपदीय धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग की मास्टरमाइंड महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तार मुंबई तक जुड़े हुए हैं और यह युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराता था। इसके बाद उनके साथ यौन शोषण कर उन्हें मुंबई भेज दिया जाता था।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह की सरगना जैरुन्निशा के साथ तीन युवक अरमान, अरबाज और इकरामुल शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जैरुन्निशा युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए मजबूर करती थी। धर्म परिवर्तन के बाद उन्हें मुंबई भेजा जाता था, जहां उनके साथ शारीरिक शोषण किया जाता था।

    पुलिस ने इस गिरोह के चंगुल से तीन हिंदू युवतियों को मुंबई से सकुशल बरामद किया है। युवतियों के बयान के आधार पर गैंग की गतिविधियों की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

    इस मामले को लेकर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी साजिश को बख्शा नहीं जाएगा।


    ---

    No comments

    Ad

    Abcd
    ad728