कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कमांडो बलवंत सिंह सम्मानित
कारगिल विजय दिवस पर पूर्व एनएसजी कमांडो बलवंत सिंह का सम्मान
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने अंगवस्त्र व बुके भेंट कर किया गौरवपूर्ण सम्मान
बांसगांव।
शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या-9 निवासी सेवानिवृत्त सी.एच.एम. बलवंत सिंह (पूर्व एनएसजी कमांडो, 12वीं राजपुताना राइफल) को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर संजय सिंह ने बलवंत सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनके सैन्य सेवा और शौर्य को नमन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार मास्टर,
मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय,
पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी,
जिला कार्यसमिति सदस्य अविनाश सिंह अन्नू,
मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह,
मंडल महामंत्री रूपेश कुमार कश्यप,
सेक्टर संयोजक सूरज जी.पी. भारती
मौजूद रहे।
सभी ने सामूहिक रूप से बलवंत सिंह के सैन्य जीवन, वीरता और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें "वीरता का प्रतीक" बताया।
No comments