• Breaking News

    लखनऊ में आयोजित अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में गोरखपुर की बेटियों का जलवा




    गोरखपुर, बांसगांव।अंबरा समाचार
     दिनांक 16 एवं 17 अगस्त को लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अस्मिता खेलो इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 में गोरखपुर की पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया।

    इसी क्रम में ग्लोरियस चिल्ड्रंस एकेडमी, बांसगांव की कक्षा 7 की छात्रा श्रेयांशी चंद्रा ने फाइटिंग टेक्निक में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे बांसगांव का नाम रोशन हुआ है। गोल्ड मेडल के साथ ही श्रेयांशी चंद्रा का चयन आगामी खेलो इंडिया ज़ोनल लीग के लिए किया गया है।

    आज दिनांक 19 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में श्रेयांशी चंद्रा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र झा ने प्रतिभावान छात्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


    No comments