बांसगांव की श्रेयांसी चन्द्रा ने जीता गोल्ड, अस्मिता खेलो इंडिया 2025-26 में हुआ चयन
बांसगांव की श्रेयांसी चन्द्रा ने जीता गोल्ड, अस्मिता खेलो इंडिया 2025-26 में हुआ चयन
बांसगांव, संवाददाता।
गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार गांव की बेटी श्रेयांसी चन्द्रा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 में स्थान बनाया है।
लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 16 और 17 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में श्रेयांसी ने महिला किकबॉक्सिंग के फाइटिंग टेक्निक वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया।
खेलो इंडिया प्रबंधन के अनुसार, जिन खिलाड़ियों ने इस लीग में गोल्ड मेडल जीता है, उन्हें अब ज़ोनल लीग के लिए चयनित किया गया है।
श्रेयांसी की इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान श्रीमती संध्या देवी ने कहा, “श्रेयांसी ने सरसोपार ही नहीं, पूरे बांसगांव का गौरव बढ़ाया है।” वहीं, उदय चंद एडवोकेट, डॉ. मानचंद, अजीत कुमार एडवोकेट, दिलीप कुमार एडवोकेट, बृजेश पासवान, सुरेश प्रसाद, अरविंद कुमार और राधेश्याम सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी ।
No comments