• Breaking News

    नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति पर महापौर की आपात बैठक




    गोरखपुर। बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा से महानगर के कई हिस्सों में जल जमाव की गंभीर स्थिति बन गई है। मुख्य सड़कों, आवासीय इलाकों और व्यावसायिक क्षेत्रों में जमा पानी से आवागमन बाधित हुआ और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इस स्थिति से निपटने के लिए महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में अपर नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में फील्ड रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी साझा की गई और महापौर ने निर्देश दिए कि—

    सभी प्रभावित वार्डों में अतिरिक्त मोबाइल पंप और सक्शन मशीन लगाई जाएं।

    विशेष निगरानी दल 24 घंटे जल निकासी कार्य पर नजर रखे और हेल्पलाइन (8810709390, 1533) पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान हो।

    पंपिंग स्टेशनों पर भार अधिक होने पर अतिरिक्त पंप लगाए जाएं और तकनीकी खामियां तुरंत दूर हों।

    जल निकासी के बाद फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और सफाई अभियान चलाकर जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जाए।

    महापौर ने अभियंताओं को निर्देशित किया कि नालियों के निर्माण में ढाल का विशेष ध्यान रखा जाए, बड़े नालों पर स्लैब/कवर लगाए जाएं और गहरे गड्ढों के किनारे बैरिकेडिंग की जाए ताकि हादसे से बचा जा सके।

    निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए गए कि—

    सड़क, नाली और नाले के निर्माण कार्य तेज़ी से पूर्ण किए जाएं।

    जहां कार्य पूरा होना संभव न हो, वहां मलवा और मिट्टी हटाकर रास्ता आवागमन योग्य बनाया जाए।
    समयसीमा में कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।
    निर्माण कार्य के दौरान यातायात और स्थानीय निवासियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

    इसके साथ ही मुख्य अभियंता को गिरासू और जर्जर भवनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    No comments