देशभक्ति के जोश के साथ निकाली गई भाजपा मण्डल बांसगांव की तिरंगा यात्रा
देशभक्ति के जोश के साथ निकाली गई भाजपा मण्डल बांसगांव की तिरंगा यात्रा
बांसगांव संवाददाता।
संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मण्डल बांसगांव द्वारा आज तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद हरेन्द्र यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह ने पतरैठा से शिवमंदिर महिलवार तक तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। देशभक्ति गीतों और उत्साह से ओतप्रोत माहौल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अश्वनी राय, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश राय, सह संयोजक अविनेश सिंह मनु मंडल महामंत्री ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेश सिंह, गुड्डू शाही, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष बैजनाथ राय, जिला कार्य समिति सदस्य मनोज शुक्ल, पूर्व मण्डल महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, मण्डल उपाध्यक्ष राजमंगल यादव, गणेश मिश्र, उमेश चन्द्र पाण्डेय, अवनीश राय, मण्डल महामंत्री रुपेश कश्यप, अविनेश सिंह मन्नू, बलवन्त सिंह, मंत्री प्रशान्त त्रिपाठी, शिवदयाल राय, दुर्गेश सिंह, विजय बहादुर शर्मा, राघवेन्द्र पाण्डेय, शेषनाथ त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, निहाल सिंह, शिवाजी सिंह, सत्येन्द्र राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
No comments