• Breaking News

    बांसगांव नगर पंचायत कार्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बांसगांव (गोरखपुर)।
    सृष्टि के प्रथम शिल्पकार, दिव्य वास्तुकार और देवताओं के इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को बांसगांव नगर पंचायत कार्यालय सहित सरकारी व निजी संस्थानों पर श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई।
    नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में खड़े सभी वाहनों का विधिवत पूजन किया गया। अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को प्रसाद स्वरूप मिठाई भेंट की। वहीं चालक पद पर तैनात कर्मचारियों ने भी अपने-अपने वाहनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह बबलू, देवेश सिंह, संजय सिंह, दुष्यंत सिंह, विनय सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह सन्नी, रजनीश सिंह, शुभम सिंह, रामपाल, बृजेश कुमार, गिरजेश रावत, बृज बिहारी कश्यप, मनोज कुमार, अभिषेक सिंह, डब्लू यादव, हर्ष सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
    वहीं नगर पंचायत कार्यालय के साथ-साथ सीएचसी बांसगांव पर एक्स-रे टेक्नीशियन राजकुंवर यादव, राज आई केयर एवं चश्मा घर पर नेत्र परीक्षक विकास राय, उमा ऑटो मोबाइल पर संजय सिंह, विकास फर्नीचर पर रघुवंश राय, जय मां दुर्गे ऑटो सेंटर पर राजन सिंह, आराध्या ट्रेडर्स पर अरविंद गुप्ता, निखिल ऑटो सेंटर पर निखिल सिंह सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

    No comments