बांसगांव स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा शिविर का शुभारंभप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बांसगांव (गोरखपुर)।
विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बुधवार को बांसगांव स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, राज मंगल यादव, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बांसगांव स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉक्टर के.एम. अग्रवाल, डॉ. चंद्रशेखर जोशी, डॉ. अनुराग त्रिपाठी, डॉ. श्वेताम्बर, डॉ. जेपी वर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी घोष, डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने शिविर में सहयोग दिया।
शिविर में महेंद्र जी, प्रहलाद सिंह, दीपक सिंह, रंजीत कुमार, रमेश कुमार, उमेश कुमार, विमलेश कुमार, मदन, विनय पाठक, नितेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार यादव, बिनाकुमारी आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
No comments