• Breaking News

    नगर पंचायत बांसगांव में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित



    संवाददाता बांसगांव : सुबास चंद
    बांसगांव (गोरखपुर)।
    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत बांसगांव के बूथ नंबर 168, वार्ड नंबर 7 स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, वार्ड नंबर 7 के सभासद राजेश रावत, शक्तिकेंद्र संयोजक बलवंत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
    शिव मंदिर परिसर में झाड़ू लगाते भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग।
    सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान में शामिल जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य।

    No comments