• Breaking News

    वरिष्ठ समाजसेवी पानमति देवी का निधन

    वरिष्ठ समाजसेवी पानमति देवी का निधन

    गोरखपुर

    सुदर्शन सिंह पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट गोरखपुर की धर्मपत्नी वरिष्ठ समाजसेवी पानमती देवी का 78 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया।
     पानमती देवी अपने पीछे दो पुत्री और दो शिक्षक पुत्र प्रदीप सिंह एवं मनोज सिंह और नाती पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।
     उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर से समाज में शोक की लहर व्याप्त है।इस शोक के समय में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन गोरखपुर ने कलेक्टरी कचहरी में एक शोक सभा का आयोजन कर मृतक के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया गया। तदुपरान्त मृतका के दाह-संस्कार मे श्मशानघाट राजघाट पर शामिल होकर वरिष्ठ अधिवक्ता को संबल प्रदान किए।साथ ही शिक्षक संघ के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 
    इस शोकाकुल समय में परिवार को ढाढ़स बढ़ाने के लिए रत्नेश्वर त्रिपाठी एडवोकेट, चंद्रमौली शाही, कृष्ण दामोदर पाठक निवर्तमान अध्यक्ष ,धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट, मन्नू जी गगहा, मोहन सिंह, शिक्षक नेता वशिष्ठ त्रिपाठी,पुष्पराज दुबे,पंकज पांडे,अमित राय ,डाॅ पी एन सिंह, मो. फैजान आदि उपस्थित रहे ।

    No comments