बांसगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व युवा नेता अविनेश सिंह मनु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
बांसगांव। भाजपा के युवा नेता एवं मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु के आवास पर बुधवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस तथा युवा नेता अविनेश सिंह मनु का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के चित्र पर केक अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की गई तथा युवा नेता अविनेश सिंह मनु को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश राय, प्रमोद त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, सभासद वार्ड 6 नगर पंचायत बांसगांव रजनीश सिंह, देवव्रत सिंह, यादवेंद्र प्रताप शाही, असलम शाह, मिराज अहमद, आकाश सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
No comments