बांसगांव में टाउन रोड का सीमांकनः सड़क पर कोई अतिक्रमण नहीं
बांसगांव। बांसगांव नगर पंचायत के टाउन रोड पर अतिक्रमण की जांच के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सड़क सीमांकन का कार्य पूरा किया गया। तहसील प्रशासन ने 7 सदस्यीय राजस्व टीम का गठन किया।
राजस्व ग्राम दोनखर में सार्वजनिक उपयोग की भूमि आराजी संख्या-10 की जांच की गई। यह सड़क पुराने एसडीएम न्यायालय के पास से शुरू होकर हनुमान मंदिर तक जाती है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार कुल भूमि 1 एकड़ 27 डिसमिल है।
राजस्व टीम ने मौके पर पैमाइश की। सड़क 30 कड़ी चौड़ी पाई गई। जांच में सड़क पर कोई अतिक्रमण नहीं मिला।
राजस्व निरीक्षक आशीष शाही ने बताया कि आराजी संख्या 10 में से 80 डिसमिल काश्तकार की भूमिधरी है। शेष 47 डेसिमल भूमि पर सड़क सही स्थिति में है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राधेश्याम, लेखपाल नीतीश कुमार, कृष्ण कुमार और देवेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments