• Breaking News

    अम्बे टॉकीज से जाईपार तक बनेगा आरसीसी नाला, दूर होगी जल निकासी की समस्या


     संवाददाता सूरज शर्मा बड़हलगंज गोरखपुर
    बड़हलगंज (गोरखपुर): नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अम्बे टॉकीज से लेकर जाईपार तक स्लैब युक्त आरसीसी नाले के निर्माण की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने स्थानीय सभासद रवि साहनी के साथ भूमि पूजन कर नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि नगर का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे नई बस्तियों में जल निकासी की समस्या गंभीर होती जा रही थी। खासकर जाईपार क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव से लोगों को खासी परेशानी होती थी। अब स्लैब युक्त आरसीसी नाले के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिससे जल प्रवाह को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
    महेश उमर ने यह भी कहा कि नगर की अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी कई योजनाएं तैयार की गई हैं। जल्द ही करोड़ों रुपए की लागत से अन्य विकास कार्य भी शुरू होंगे, जिसके लिए शासन से धनराशि प्राप्त होने वाली है। इससे नगर के समग्र विकास को गति मिलेगी।
    भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें सभासद राजीव मिश्रा, दीपक शर्मा, ऋषि चंद, नगर पंचायत लिपिक सुनील कुमार, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, वेदप्रकाश त्रिपाठी, कमलेश पटेल, मुन्ना शाही, ओमप्रकाश यादव, रमेश शाही, श्रीनिवास सोनी, राजू गुप्ता, संजय शर्मा, राजेश जायसवाल, विजय निगम, दिनेश यादव, अतुल शाही, मो तैय्यब, पवन यादव, अरविंद सिंह, दिनेश मद्धेशिया, पुरुषोत्तम जायसवाल, मनोज निगम, राजकुमार निगम, अजय सर्राफ, मोहन पुजारी, कृष्णा गुप्ता, रंजय कन्नौजिया, अमलेश कुमार, परमात्मा पटवा, हरिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए नगर पंचायत का आभार जताया और उम्मीद जताई कि अन्य जरूरी विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।


    No comments