• Breaking News

    कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, लोगों ने की पुष्प वर्षा


     संवाददाता सूरज शर्मा बड़हलगंज गोरखपुर

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को बड़हलगंज शाखा की ओर से एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। संचलन के दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

    पथ संचलन का शुभारंभ उपनगर के लेटाघाट से हुआ, जहाँ प्रांत प्रचारक रमेश जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “जब सेवा की भावना कदम-कदम पर हो, तो पथ संचलन केवल अनुशासन का प्रदर्शन नहीं, बल्किएक साधना बन जाता है।” उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभावना, एकता और सेवा की भावना को प्रबल बनाना है।
    सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने गणवेश में, हाथों में दंड लिए हुए अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। यह संचलन हनुमानगढ़ी, गोला मोहल्ला, संगम टाकीज, गोला रोड, कालेज तिराहा, पटना चौराहा, जामा मस्जिद, सोती, मछली हट्टा होते हुए पुनः लेटाघाट पर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा की।

    कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घरों की छतों से स्वयंसेवकों को निहारते रहे। जगह-जगह लगे जलपान केंद्रों पर स्वयंसेवकों को पानी और शरबत वितरित किया गया।

    इस अवसर पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आशीष राय, नगर संचालक गुलाब जायसवाल, नगर कार्यवाह रामदेव वर्मा, खंड संचालक यतेन्द्र नाथ त्रिपाठी, राजेश पटवा, मनोज निगम, स्वतंत्र सिंह, पप्पू चंद, राजीव पांडेय, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, धर्मराज निषाद, बृजेश वर्मा, राजकुमार निगम, अरविंद सिंह, संजय पटवा, शिवम वर्मा, शुभम निगम, हृदयशंकर सिंह, उमेश यादव, आनंद चंद, संजय सोनी, अमरनाथ उमर, अवधेश उमर, प्रकांत उमर और रचित उमर समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    नगर सेवक महेश उमर सहित कई गणमान्य नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, देशभक्ति और संगठन की एक झलक देखने को मिली।

    कार्यक्रम के समापन पर संघ गीत के साथ पथ संचलन संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

    No comments

    Ad

    Abcd
    ad728