• Breaking News

    भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण सिंह का निधन, धोबहा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार


    बांसगांव। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह (57) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
    श्रवण सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे और पार्टी तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। अंतिम विदाई उन्हें पार्टी के झंडे से ओढ़ाकर दी गई। उनका अंतिम संस्कार आमी नदी के धोबहा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।
    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    श्रवण सिंह के निधन पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, जिला सहकारी समिति के पूर्व डायरेक्टर अवधेश सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, अमरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, गुड्डू शाही, ग्लोरियस चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक अजय सिंह, पूर्व सभासद कमरेन्द्र सिंह, पूर्व सभासद रघुवंश राय, नीतीश सिंह एडवोकेट सहित अन्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे ।

    No comments

    Ad

    Abcd
    ad728