खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग में श्रेयांशी चंद्रा ने जीता ब्रोंज(कांस्य पदक)
बाँसगाँव, गोरखपुर।
जम्मू-कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग में बाँसगाँव क्षेत्र की खिलाड़ी श्रेयांशी चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 जनवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय में किया गया, जिसमें देशभर से महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सरसोपार गांव निवासी श्रेयांशी चंद्रा ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए कड़े मुकाबलों के बीच यह उपलब्धि हासिल की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका खेल अनुशासन, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास से भरपूर रहा, जिसके चलते उन्होंने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के साथ ही श्रेयांशी चंद्रा का चयन आगामी नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है, जो चेन्नई में आयोजित होगी। उनके चयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।
श्रेयांशी की सफलता पर ग्राम प्रधान श्रीमती संध्या, अरविंद कुमार, पिता डॉ. मानचंद, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि श्रेयांशी की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
📰
No comments