• Breaking News

    त्रि शक्ति जगदंबा दुर्गा यज्ञ श्रद्धा और दिव्य ऊर्जा के साथ संपन्न

    तियर,बांसगांव,। माँ जगदंबा दुर्गा की असीम कृपा से रविवार को आयोजित त्रि शक्ति जगदंबा दुर्गा यज्ञ पूर्ण श्रद्धा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


    यज्ञ स्थल पर सुबह से ही आध्यात्मिक उल्लास और दिव्यता का अनुभव किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि देव को समर्पित आहुतियों के साथ पूरे प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस पावन आयोजन में श्री माता दुर्गा के विजय मंत्र के रूप में प्रसिद्ध नवार्ण मंत्र के माध्यम से एक लाख पच्चीस हजार आहुतियाँ प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त गणपति, भैरव, कामाख्या, तारा और माँ बगलामुखी के दिव्य मंत्रों द्वारा भी विधिवत आहुति दी गई, जिससे यज्ञ की आध्यात्मिक ऊर्जा और अधिक प्रबल हो गई। यज्ञ का संचालन आचार्य के रूप में यज्ञेश पाण्डेय एवं उत्कर्ष दुबे द्वारा किया गया। वहीं, होता के रूप में मा वैष्णवी वेद विज्ञान ट्रस्ट के साधकगण उपस्थित रहे। साधकों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार और विधिवत अनुष्ठान से यज्ञ की दिव्यता और भव्यता को सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने गहराई से अनुभूत किया। यज्ञ प्रांगण में जगत जननी महामाई, सर्वेश्वर भगवान श्री सीताराम महाराज एवं अघोरेश्वर भगवान शिव की विशेष कृपा स्पष्ट रूप से अनुभूत हुई। श्रद्धालुओं का कहना था कि यज्ञ के दौरान उन्हें मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। जो भक्तजन इस आयोजन में शामिल हुए, उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। आयोजकों ने बताया कि जो श्रद्धालु किसी कारणवश शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उनके लिए भी यह यज्ञ समान रूप से फलदायी है। शास्त्रों के अनुसार माँ की कृपा स्थान और दूरी की मोहताज नहीं होती, सच्ची श्रद्धा और भाव ही सबसे बड़ी उपस्थिति मानी जाती है। यज्ञ का पुण्यफल सभी श्रद्धालुओं तक समान रूप से पहुँचता है। अंत में माँ जगदंबा दुर्गा से प्रार्थना की गई कि सभी भक्तजनों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और पारिवारिक सद्भाव का संचार हो। आयोजकों ने भविष्य में भी माँ की इच्छा से ऐसे पावन धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना व्यक्त की। जय माँ सर्वेश्वरी, जय श्री सीताराम, हर हर महादेव।

    No comments

    Ad

    Abcd
    ad728