संजय सिंह निर्विरोध बैंक डेलीगेट निर्वाचित
बांसगांव। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, शाखा बांसगांव (जनपद गोरखपुर) की प्रबंध समिति के सदस्य (डेलीगेट) पद के चुनाव में भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष संजय सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 21 मई निर्धारित थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया 22 मई को संपन्न हुई। जांच के दौरान केवल संजय सिंह का नामांकन पत्र ही वैध पाया गया। अन्य कोई प्रत्याशी मैदान में न होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को संजय सिंह को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
संजय सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, विधायक विमलेश पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब ध्वज सिंह, मार्कंडेय राय, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, रमेश मास्टर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंह एडवोकेट, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ‘बबलू’, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह एडवोकेट, विनोद सिंह एडवोकेट, अजय सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, अविनाश सिंह ‘अन्नू’, दिनेश यादव, धर्मपाल सिंह, अविनेश सिंह ‘मन्नू’, बलवंत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, रमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, राधेश्याम राय, उमेश पांडे, विनय सिंह, अरविंद सिंह, नीलेंद्र सिंह, रूपेश कश्यप, बंटी सिंह, अमित सिंह, अतुल सिंह एवं मनोज शुक्ला सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
No comments