• Breaking News

    संयुक्त चिकित्सालय बांसगांव में रिक्त पदों की पूर्ति व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा गया पत्रभाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र


    बांसगांव, संवाददाता।
    भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए बांसगांव स्थित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

    उन्होंने पत्र में अवगत कराया कि इस नवनिर्मित नौमंजिला चिकित्सालय में कुल स्वीकृत 14 चिकित्सकों के पदों में से केवल 6 पर ही तैनाती हुई है। महिला इकाई में स्वीकृत 6 पदों में से एक पद रिक्त है। वहीं पैरा मेडिकल स्टाफ के 40 पदों में से 25 पद अब भी खाली हैं, जिससे अस्पताल की सेवाएं बाधित हो रही हैं और मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

    संजय सिंह ने यह भी बताया कि अस्पताल में आज तक एक भी एक्स-रे मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, अत्याधुनिक लैब, ईसीजी मशीन, और आवश्यक टेक्नीशियन जैसी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

    उन्होंने आग्रह किया कि आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाली पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आवश्यक सुविधाएं अस्पताल में मुहैया करा दी जाएंगी।


    No comments