गोरखपुर के फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोरखपुर जनपद के थाना बांसगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खंभुआ भट्ट निवासी अभियुक्त दीपनारायण पाण्डेय पुत्र अनंत पाण्डेय के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत में पेश नहीं हो रहा था।
इसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की। कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त जल्द ही न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी चलाई जाएगी।
थाना बांसगांव पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
No comments