• Breaking News

    देवराड़ खुर्द में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में ग्रामीण




    बांसगांव।
    विकास खंड बांसगांव के ग्राम सभा देवराड़ खुर्द में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में कुत्तों ने कई बच्चों को काट लिया है, जिससे गांव में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। विद्यालय जाने वाले मासूम बच्चे कुत्तों के डर से घर से निकलने में हिचकिचा रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते अचानक हमला कर देते हैं। हालात यह हो गए हैं कि शाम ढलते ही लोग घर से बाहर निकलने से बचने लगे हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार तो किया गया है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है।

    गांव के प्रधान दिनेश पांडेय, सुधाकर पांडेय, पंकज पांडेय और मनीष पांडेय ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ा गया तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव को इस आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है

    No comments