• Breaking News

    ग्रामसभा करहल के पशुमित्र डॉ. सुनील कुमार का कर्तव्यपथ पर सम्मान, गांव में हुआ भव्य अभिनंदन


    बांसगांव ब्लॉक के ग्रामसभा करहल के पशुपालन एवं डेयरी विभाग से जुड़े पशुमित्र डॉ. सुनील कुमार को उनके समर्पित सेवाभाव एवं विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर आयोजित भव्य समारोह में उन्हें सपरिवार विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उनका सम्मान किया गया।
    दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर गांव लौटने पर ग्रामसभा करहल एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ. सुनील कुमार का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ज्ञान प्रसाद मौर्य, समाजसेवी चंद्रपाल, डॉ. के.सी., चंद वस्त्रालय के प्रो. प्रेम निषाद, समाजसेवी एवं जिला पंचायत प्रत्याशी संजय यादव, रामकेर, राकेश (बीडीसी), समाजसेवी बंधु, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, हरेंद्र, राजकुमार, राहुल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    ग्रामीणों ने डॉ. सुनील कुमार को मिले इस सम्मान को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।

    No comments